भला है भला है, यहोवा भला है -२
यहोवा भला है, मैने जान लिया है,
चखकर मैने उसे देख लिया है ।
१. दूर किया दूर किया मेरे गुनाहो को,
दर्द उसने सारा सहा जो था सहना मुझको ।
बाइबिल पढ़ के मैने देख लिया है,
प्यार को उसके पहचान लिया है ।
भला है भला है, यहोवा भला है -२
२. अन्धकार के जीवन से मुझे ज्योति में है लाया,
देने को जीवन मुझे अपना लहू बहाया ।
मृत्यु के डंक को तोड़ दिया है,
शैतान के राज्य को दूर किया है ।
भला है भला है, यहोवा भला है -२
३. जय के उत्सव में, मुझे ले चलता है,
अपनी आत्मा से मेरी, अगवाई करता है ।
मेरा महायाजक वो बहुत भला है,
प्रितिदिन मेरे लिए निवेदन करता है |


0 Comments